"महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 244 करोड़ पार, बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिट एनीमेशन फ़िल्म"





Source-iMbd

फ़िल्म – महावतार नरसिम्हा

हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म “महावतार नरसिम्हा” ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फ़िल्म ने अपने 38वें दिन तक 183.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (183.38 करोड़) से भी ज्यादा है।

भारत में आमतौर पर एनीमेशन फ़िल्मों को उतनी अहमियत नहीं दी जाती, लेकिन इस फ़िल्म ने यह साबित कर दिया कि अगर कंटेंट दमदार हो तो बड़ी-बड़ी स्टारकास्ट और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों को भी पीछे छोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि यह फ़िल्म 2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बन गई है।

रिलीज़ के समय इस फ़िल्म को उतनी सराहना नहीं मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों ने इसे समझा और अपनाया। दूसरे हफ़्ते में ही फ़िल्म ने 85 करोड़ की कमाई की थी। महज़ 15 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म की सफलता की असली वजह यह रही कि इसमें बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी के लिए कुछ न कुछ था।


Source-Imbd


कुली और वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई। खासकर हाउसफुल 5 को पीछे छोड़ने का पल दर्शकों और मेकर्स के लिए बेहद खास रहा।

इसकी कहानी कहने की शैली ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वयस्कों ने भी इस फ़िल्म को बड़े शौक से देखा। यही कारण है कि यह फ़िल्म सैयारा और छावा जैसी बेहतरीन फिल्मों के साथ इस साल की टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है।

यह भारत के एनीमेशन इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि अब कंपनियों के लिए इस क्षेत्र में निवेश करने का शानदार अवसर है। वर्तमान समय तक यह फ़िल्म 244 करोड़ की कमाई कर चुकी है और उम्मीद है कि यह 250 करोड़ पार करने वाली भारत की पहली एनीमेशन फ़िल्म बनेगी

कहानी

इस फ़िल्म में मुख्य रूप से हिंदू धर्म की एक प्राचीन कथा को दर्शाया गया है, जिसमें बालक प्रह्लाद की कहानी दिखाई गई है। प्रह्लाद भगवान नारायण के परम भक्त थे, लेकिन उनके पिता राक्षसराज हिरण्यकश्यप को यह बिल्कुल पसंद नहीं था कि उनके राज्य में कोई और भगवान की पूजा करे।

प्रह्लाद तो उनका पुत्र था, लेकिन फिर भी हिरण्यकश्यप का क्रोध उस पर भड़क उठा। उन्होंने प्रह्लाद को मारने के लिए कई प्रयास किए—उन्हें साँपों के बीच डाला, कालकोठरी में बंद किया, ऊँचे पर्वत से नीचे फेंक दिया—फिर भी प्रह्लाद का कुछ नहीं बिगड़ा। अंततः उन्होंने अपनी बहन होलिका को बुलाया, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि की चिता पर बैठ गई, लेकिन चमत्कार हुआ—होलिका जलकर भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित बच निकले।

इसके बाद भगवान नरसिंह ने अवतार लिया। भगवान नरसिंह आधे नर और आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए और उन्होंने अपने नखों से हिरण्यकश्यप का अंत कर दिया। इस पौराणिक कथा पर आधारित यह फ़िल्म आज माता-पिता अपने बच्चों को दिखाने में गर्व महसूस कर रहे हैं।

फ़िल्म के हिट होने का कारण

फ़िल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसके पात्रों को आवाज़ देने वाले कलाकार हैं। इन कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय से एनिमेटेड पात्रों को जीवंत कर दिया है।

एनीमेशन क्वालिटी

यह फ़िल्म एक बेहतरीन एनीमेशन टीम द्वारा बनाई गई है। इसमें बारीकी से लेकर बड़ी-बड़ी डिटेल तक का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव प्राप्त होता है।





FAQs – महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Q. महावतार नरसिम्हा ने कितनी कमाई की है?
Ans: इस फिल्म ने अब तक ₹244 करोड़ की कमाई की है।

Q. फिल्म का बजट कितना था?
Ans: इसका बजट केवल ₹15 करोड़ था।

Previous Post Next Post

Join us

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now

टिप्पणी करें

कृपया शिष्टाचार बनाए रखें — अपमानजनक भाषा अनुमत नहीं है।
यदि आप चाहते हैं कि व्यवस्थापक को ईमेल मिलें → Notify Admin
Comments saved locally (localStorage)